कच्छ जिला:G.S.T. जी.एस.टी. कमिश्नरेट गांधीधाम द्वारा हिंदी दिवस हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है हिन्दी दिवस के सुअवसर पर केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर, कच्छ आयुक्तालय गांधीधाम द्वारा हिन्दी राजभाषा समेलन का आयोजन दिनांक 26 सितम्बर 2022 को पूर्वाह्न 11:30 बजे को चेंबर्स ऑफ कॉमर्स, गांधीधाम में किया गया Iहिन्दी दिवस के सुअवसर पर केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर, कच्छ आयुक्तालय गांधीधाम द्वारा हिन्दी राजभाषा समेलन का आयोजन दिनांक 26 सितम्बर 2022 को पूर्वाह्न 11:30 बजे को चेंबर्स ऑफ कॉमर्स, गांधीधाम में किया गया I
हिन्दी दिवस के सुअवसर पर केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर , कच्छ आयुक्तलय गांधीधाम द्वारा हिन्दी पखवाड़ा ( दिनांक 14-09-2022 से 28-09-2022 ) मनाया जा रहा है , इसके उपलक्ष्य में हमारे आयुक्तालय में हिन्दी राजभाषा समेलन का आयोजन दिनांक 26 सितम्बर 2022 को पूर्वाह्न 11:30 बजे को चेंबर्स ऑफ कॉमर्स , गांधीधाम में किया गया । उपरोक्त सम्मेलन में सभी विभागीय अधिकारी एवं कार्मिकों , स्थानीय जनप्रतिनिधि , मीडिया , व्यापारिक समूहों और करदाताओं को सहभागी होने के लिए आमंत्रित किया गया । सम्मेलन में माननीय आयुक्त महोदय श्री पी . आनंद कुमार ( भारा से ) , श्री आर के चन्दन ( भा रा से ) , आयुक्त ( यथास्थान ) , श्री श्रीराम विश्नोई ( भा रा से ) , संयुक्त आयुक्त , श्री मनीष कुमार मीना ( भा रा से ) , संयुक्त आयुक्त , श्री नवनीत आर गज्जर , अध्यक्ष कांडला टिंबर असोशिएशन , श्री आदिल सेठना , उपाध्यक्ष , गांधीधाम चेम्बर ऑफ कॉमर्स एवं श्री हेमचन्द्र यादव उपाध्यक्ष कांडला टिंबर असोशिएशन आदि ने हिन्दी भाषा की महत्ता एवं उसके दैनिक प्रयोग को बढ़ाने पर बल दिया । इस अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया , जिसमें मैडम रानी कुकसाल , वरिष्ठ लिपिक , दीनदायल पत्तन प्राधिकरण , गांधीधाम श्री नरेश सोनीवार , हिन्दी अनुवादक , दीप भवन , गांधीधाम एवं डॉक्टर जिया शहानी , चिकित्सा विभाग दीनदायल पत्तन प्राधिकरण , गांधीधाम को आमंत्रित किया गया । इन कवियों ने स्वरचित हिन्दी रचनाओं से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई एवं हिन्दी की महत्ता एवं उसके महत्तम उपयोग पर बल दिया । सम्मेलन में , हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत आयुक्तलय में आयोजित विभिन्न हिन्दी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए एवं आमंत्रित कवियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए ।